सीवान, दिसम्बर 18 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के हिलसड़ कॉलेज के खेल मैदान में 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली सांसद खेल महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बुधवार को भगवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा कार्य समिति सदस्य प्रमोद सीग्रीवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रमोद सीग्रीवाल ने कहा कि यह आयोजन पहली बार भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र में आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस खेल महोत्सव में भगवानपुर हाट प्रखंड के सभी हाई स्कूलों एवं इंटर कॉलेजों के छात्र -छात्राओं को खेल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री कालीचरण प्रजापति, मंडल अध्यक्ष दिवाकर दूबे, सियाराम प्रसाद व अन्य लोग थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.