रामगढ़, दिसम्बर 13 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की ओर आयोजित सांसद खेल महोत्सव लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जारी है। इसके तहत शनिवार को सिदो कान्हो मैदान में रामगढ़ जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य हुआ। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों की ओर से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के संदेश के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव सीडी सिंह, भाजपा रामगढ़ जिला महामंत्री विजय जायसवाल, रामगढ़ कैंट मंडल के नव-न...