बिहारशरीफ, जनवरी 21 -- सांसद व डीएम ने गुब्बारा उड़ाकर किया उद्घाटन दो दिवसीय कार्यक्रम में 5 खेलों का हो रहा आयोजन सोगरा हाई स्कूल के मैदान व हेल्थ क्लब में हो रहे मैच फोटो : खेल01-बिहारशरीफ के सोगरा हाई स्कूल के मैदान में गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन करते सांसद कौशलेन्द्र कुमार, डीएम कुंदन कुमार व अन्य। खेल02-खेल प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे रग्बी के खिलाड़ी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सोगरा हाई स्कूल के मैदान में बुधवार को सांसद खेल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज किया गया। सांसद कौशलेन्द्र कुमार व डीएम कुंदन कुमार में दीप जलाकर व गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किये। दो दिवसीय प्रतियोगिता में क्रिकेट, फुटबॉल...