गिरडीह, जनवरी 2 -- बिरनी, प्रतिनिधि। फीट इंडिया, खेलो इंडिया के तहत कोडरमा लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह 4 जनवरी को प्रखण्ड के 2 उच्च विद्यालय पलौंजिया के स्टेडियम में किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम व छऊ नृत्य की भी प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी, बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, जमुआ विधायक मंजू कुमारी, कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, बरकट्ठा विधायक अमित यादव सहित प्रदेश एवं जिले के कई भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर शुक्रवार को बरमसिया पंचायत के पूर्व मुखिया प्रेमचन्द कुशवाहा के आवास पर जरीडीह मंडल अध्यक्...