हरिद्वार, दिसम्बर 22 -- सांसद त्रिवेंद्र रावत की ओर से आयोजित सांसद खेल महोत्सव का फाइनल 23, 24 और 25 दिसंबर को रोशनाबाद स्टेडियम में होगा। सोमवार को संयोजक विमल कुमार ने बताया कि बीते तीन महीनों से चल रहे इस महोत्सव में 11 विधानसभा क्षेत्रों के 7660 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। आखिरी चरण में विभिन्न प्रतियोगिताओं में 660 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसका उद्देश्य नशे से दूरी, शारीरिक और मानसिक विकास को प्रोत्साहन और समाज को जाति-वर्ग से ऊपर उठाकर एकजुट करना है। इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, चम्मच दौड़, एथलेटिक्स, फुटबॉल और रस्साकशी जैसे पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया, जबकि क्रिकेट को इससे अलग रखा गया। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि इस आयोजन में सरकार या खेल विभाग की कोई मदद नहीं ली गई और पूरा खर्च सांसद की ओर से अपने स्तर पर वहन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.