रांची, नवम्बर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। सांसद खेल महोत्सव के पांचवें चरण में शुक्रवार को रांची विधानसभा क्षेत्र स्तरीय फुटबॉल महासंगम का शुभारंभ पद्मश्री रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में हुआ। 50 से अधिक टीमें इसमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अनीता गर्ल्स स्कूल कांके की बच्चियों ने बैंड डिस्प्ले की शानदार प्रस्तुति दी। पहले दिन 10 टीम के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से रांची में सांसद खेल महोत्सव विगत दो महीने से चल रहा है। 21 सितंबर से शुरू हुआ यह महोत्सव 25 दिसंबर तक चलने वाला है। महोत्सव का मूल उद्देश्य खिलाड़ियों को सशक्त मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.