गाज़ियाबाद, दिसम्बर 24 -- गाजियाबाद। जिले में संचालित की जा रही सांसद खेल प्रतियोगिता का गुरुवार को कविनगर स्थित रामलीला मैदान में समापन होगा। गुरुवार को रामलीला मैदान में समारोह होगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे। अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन प्रदान करना और खेल संस्कृति को सुदृढ़ करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...