घाटशिला, दिसम्बर 15 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला महाविद्यालय की महिला-पुरुष कबड्डी टीम जमशेदपुर के सोनारी में आयोजित सांसद खेल महोत्सव की कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुई थी। जिसमें महिला वर्ग के चैंपियनशिप में घाटशिला महाविद्यालय के कबड्डी टीम ने जीत लिया। वहीं, पुरुष वर्ग में कबड्डी टीम ने तृतीय स्थान हासिल की। महिला वर्ग में घाटशिला कॉलेज की प्रियंका कुमारी को बेस्ट रेडर और ऑल राउंडर का खिताब मेघाली पातर को दिया गया। सोमवार को कबड्डी टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी खेल प्रभारी प्रो इंदल पासवान को सुपुर्द किया। कॉलेज पहुंचने पर प्रभारी प्राचार्य डॉ दिलचंद राम, खेल प्रभारी, प्रो सोमा सिंह सहित सभी शिक्षकों ने टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें मिठाई खिलाई। खेल प्रभारी ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने मेहनत और लगन से घाटशिला महाविद्यालय का मान ब...