उन्नाव, दिसम्बर 17 -- उन्नाव। शहर के बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार से शुरू हुए सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन दिन ही खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। एथलेटिक्स की 200 मीटर स्प्रिंट रेस के दौरान औरास निवासी शुभम ट्रैक पर दौड़ते समय असंतुलित होकर गिर गए। मैदान पर अचानक अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में शुभम को प्राथमिक इलाज दिया गया। राहत की बात यह रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। खिलाड़ियों ने मैदान की खराब स्थिति और आयोजन प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए। बीघापुर के शुभम ने बताया कि ट्रैक को 100 मीटर रेस के लिए जरूरत से ज्यादा घुमावदार बनाया गया है। साथ ही मैदान की सही लेवलिंग न होने के कारण ट्रैक कई जगह ऊँच-नीच है, जिससे दौड़ते समय संतुलन बिगड़ रहा है। मौके पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने भी बताया कि स्टेडियम में चल रहे निर्मा...