रामगढ़, जुलाई 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के पुरबडीह स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन मैच एसएससी रोला व टीएफसी जाराडीह फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एसएससी रोला ने प्रतिद्वंदी टीम को एक गोल से पराजित कर दूसरे राउंड के खेल में प्रवेश कर गया है। वहीं दूसरे दिन के खेल में बुधवार को आठ टीमों ने भाग लिया। पहला मैच राज क्लब गोवारडीह बनाम एफसी कुम्हारदगा के बीच खेला गया। जिसमें एफसी कुम्हारदगा की टीम ने प्रतिद्वंद्वीराज गोवारडीह को 1-0 से पराजित किया। दूसरा मैच जूनियर एफसी दंदुवाजारा बनाम एसेससी करमाजारा के बीच खेला गया। यह मैच बराबरी पर खत्म हुआ, पेनाल्टी सूट आउट में एसएससी करमाजारा 2-0 से विजेता हुआ। तीसरा मैच एफसी डीमरा बनाम ब्लैक पैंथर सुतरी के बीच खेला गया। मैदानी गोल नहीं होने पर पेनाल्टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.