देवरिया, जनवरी 9 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मल्हना स्टेडियम भाटपाररानी में गुरुवार को दो दिवसीय सलेमपुर लोकसभा स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन सीनियर बालक वर्ग की वॉलीबॉल स्पर्धा में सलेमपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्थरा की टीम को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं जूनियर वर्ग में सिकंदरपुर की टीम ने बेल्थरा को हराकर खिताब जीता। कुश्ती प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जूनियर बालक वर्ग में 57 किलोग्राम में बेल्थरा के नितेश, 61 किलो में सिकंदरपुर के साहिल, 65 किलो में सिकंदरपुर के अनुराग तथा 70 किलो में बांसडीह के अजीत ने जीत हासिल क...