नैनीताल, दिसम्बर 23 -- भवाली। सांसद अजय भट्ट के भवाली आगमन पर मंगलवार को तिरछाखेत के ग्रामीणों ने तिरछाखेत-रानीबाग सड़क निर्माण को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र निर्माण की मांग रखी। सांसद भट्ट ने संबंधित अधिकारियों को सड़क का सर्वे कराने एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...