गंगापार, मार्च 15 -- थाना बहरिया क्षेत्र के अभईपुर गांव के ग्राम प्रधान नरेश कुमार पुत्र रामधन सरोज के पड़ोसियों से जमीन का विवाद हो गया। जिस सम्बंध में प्रधान ने मौके पर जाकर समझा-बुझा कर हटा दिया कुछ ही देर में पड़ोसी दुबारा मिट्टी आदि डालने लगे उसके बाद फिर कहासुनी हो गयी इसी बीच वहां पर उपस्थित प्रधान की बेटी को पड़ोसियों ने मारपीट कर झाड़ी में फेक दिया था। उक्त घटना के सम्बंध में ग्राम प्रधान ने बहरिया थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था किन्तु कोई भी कार्रवाई पुलिस द्वारा न होने से नाराज ग्राम प्रधान ने उक्त घटना की शिकायत सांसद फूलपुर से किया। सांसद की फटकार लगाने के बाद बहरिया पुलिस ने सत्य प्रकाश यादव, रवि प्रकाश यादव निवासी अभईपुर के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.