लातेहार, दिसम्बर 30 -- छिपादोहर प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड के बीच सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से प्राप्त कंबलों का वितरण छिपादोहर मंडल में शुरू हो गया है। सांसद प्रतिनिधि भीमानंद गिरि ने सोमवार को छिपादोहर और केड़ में जरूरतमंद व गरीब परिवारों के बीच कंबल वितरित किए। चुंगरु और कुचिला पंचायत में भी कम्बल वितरण किया गया था। सांसद प्रतिनिधि भीमानंद गिरि ने कहा कि यह अभियान केवल शुरुआत है। मंडल के सभी बूथों पर गरीबों और असहाय लोगों को कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड में परेशान न रहे। कार्यक्रम में भाजपा छिपादोहर मंडल महामंत्री मुना गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक प्रसाद ,मुरारी यादव, जाकिर अंसारी, प्रमोद प्रसाद ,अमीर सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.