सीतापुर, फरवरी 7 -- सीतापुर, संवाददाता। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक रावत ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए सीतापुर खैराबाद वाया बिहट बीरम, मछरेहटा, नैमिषारण्य तक तीन बसों के संचालन के लिए तीन फरवरी को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. को संबोधित पत्र लिखा था। जिसके बाद इस रूट पर तीन बसों का संचालन शुरू हो गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की मांग व मिश्रिख क्षेत्र के सांसद अशोक के पत्र को संज्ञान में लेते हुए तीन बसों का संचालन सीतापुर खैराबाद वाया बिहट बीरम, मछरेहटा, नैमिषारण्य के लिए शुरू हो गया है। एआरएम ने बताया कि तीनों बसें जनता बस सेवा की हैं। जिससे यात्रियों को सामान्य बसों की अपेक्षा कम किराए में यात्रा सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.