गोड्डा, जनवरी 28 -- मेहरमा, एक संवाददाता। बुधवार को स्थानीय सांसद डॉ निशिकांत दुबे के जन्म दिवस पर उनके समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना हेतु जहां भाजयुमो के संथाल परगना प्रभारी रविंद्र तिवारी द्वारा काली मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। वहीं बलबड्डा में जिला परिषद सदस्य कदमी देवी एवं बिंदेश्वरी प्रसाद झा की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। तत्पश्चात उपस्थित गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया एवं असहाय जरूरतमंदों के बीच एक सौ कंबल वितरण भी किया गया। रविंद्र तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु हमेशा तत्पर रहने वाले ऐसे सांसद पर गर्व है। उनके प्रयास से क्षेत्र में बड़ी-बड़ी परियोजनाएं आ रही हैं। सदन में अपनी बातों को मजबूती से ...