शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- मीरानपुर कटरा। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जलालाबाद रोड स्थित अरुण कोल्ड स्टोर का उद्घाटन किया। मंत्री ने कोल्ड स्टोर से क्षेत्रीय किसानों के लाभांवित होने की आशा व्यक्त की। मंत्री ने सांसद पुत्र अंकित सागर और अभिषेक सागर के कामयाबी की कामना की। इस दौरान सांसद अरुण कुमार सागर, दर्जा राज्यमंत्री मिथिलेश कुमार, विधायक डा. वीर विक्रम सिंह प्रिंस, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, भाजपा नेता पवन सिंह, ब्लाक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, कौशल यादव, पुनीत गुप्ता, गौरव सागर, मोहित गुप्ता, श्रीओम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...