कटिहार, फरवरी 10 -- कटिहार निज संवाददाता पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो ने पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि सांसद ने नीट छात्रा के मामले को लेकर सड़क से लेकर संसद तक आवाज बुलंद कर रहे थे। उन्होंने नीट छात्रा को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...