खगडि़या, फरवरी 9 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। पटना में नीट की छात्रा के साथ हुई जघन्य बलात्कार एवं पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को युवाशक्ति ने शहर में प्रदर्शन किया। युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने शहर के राजेंद्र चौक पर मुख्यमंत्री के पुतला दहन के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी ने लोकतंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक जनप्रतिनिधि द्वारा पीड़िता को न्याय दिलाने की आवाज उठाना अपराध नहीं बल्कि उसका संवैधानिक और नैतिक कर्त्तव्य है। इसके बावजूद बिहार सरकार के इशारे पर आधी रात में उन्हें गिरफ्तार किया जाना घोर निंदनीय है। सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में खगड़िया जिले में युवा शक्ति के नेताओं सहित समाजिक व राजनीति...