पूर्णिया, फरवरी 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव ने कहा कि सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर बेउर जेल भेजे जाने के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच सांसद की न्यायिक सुनवाई से पहले बीते चार दिनों के भीतर पटना पुलिस ने तीन बार ईमेल के माध्यम से कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी की बात कही और कोर्ट बंद किया। इस पर यह घटनाक्रम सामान्य संयोग है या फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा? उन्होंने पूरे मामले को लेकर पटना पुलिस की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस प्रशासन को जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, वह धमकी देने वाले अपराधियों को खोजने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक सांसद के हर मूवमेंट की जानकारी पुलिस के पास होती है और उन...