सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- सुलतानपुर। बिजली-पानी की समस्या को लेकर सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन और रोड जाम के 17 साल पुराने मामले में एमपी/ एमएलए की विशेष कोर्ट ने अभियोजन साक्षी दरोगा आरपी कटियार को गवाही में तलब किया है। शहर के दरियापुर के निकट ख्वाजा कांप्लेक्स के निकट स्थित ओवरब्रिज के बगल बिजली कटौती और पानी की समस्या को लेकर अनूप संडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तीन सितंबर 2008 को धरना प्रदर्शन कर रोडवेज बस क्षतिग्रस्त कर दी थी। पूर्व विधायक अनूप संडा के प्रतिनिधि रहे संजय सिंह इस समय राज्यसभा सांसद हैं। लक्ष्मणपुर चौकी प्रभारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने दोनों के साथ सात नामजद और 30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.