गुमला, जनवरी 8 -- गुमला, संवाददाता । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत गुरूवार को समाहरणालय परिसर में जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और यातायात नियमों के पालन को जन-आंदोलन का रूप देना था। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सुरक्षा संदेश लिखे रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाकर की गई। यह प्रतीकात्मक पहल सड़क सुरक्षा के प्रति जिलेवासियों को यह संदेश देने के लिए की गई कि सुरक्षित यातायात ही जीवन की रक्षा का सबसे मजबूत आधार है। कार्यक्रम का मूल मंत्र सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन रहा। मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि कानून और नियम प्रशासन बनाता है, लेकिन उनका पालन करना हर नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हेलमेट,...