पटना, फरवरी 18 -- रोलोमो के प्रमुख सह सांसद उपेंद्र कुशवाहा के संसदीय जीवन पर लिखित पुस्तक का विमोचन 28 फरवरी को बिहार विधान परिषद के सभागार में होगा। इस पुस्तक का नाम संसदीय लोकतंत्र के संघर्षनायक : उपेंद्र कुशवाहा रखा गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र कुशवाहा होंगे। पुस्तक के लेखक रालोमो के प्रदेश महासचिव राम पुकार सिन्हा हैं। उन्होंने बताया कि इसमें पत्रकार, साहित्यकार, लेखक, राजनीतिक एवं समाजवादी विचारक शामिल होंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा, लोकसभा, बिहार विधान परिषद एवं बिहार विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनेता हैं। इन्होंने संघर्ष कर अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.