गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- गाजियापबाद। धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी इमरान मसूद के मामले में बुधवार को ईडी कोर्ट में सुनवाई होनी थी। न्यायाधीश का ट्रांसफर होने की वजह से कोर्ट खाली चल रही है। इस कारण सुनवाई टल गई। अगली सुनवाई के लिए 15 नवंबर की तारीख लगाई गई है। कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इमरान मसूद वर्ष 2007 में सहारनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष थे। इमरान मसूद पर आरोप है कि उन्होंने गैर कानूनी तरीके से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रहते हुए नगर पालिका परिषद के खाते से करीब 40 लाख रुपए निकाल लिए थे। इस मामले में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी यशवंत सिंह ने इमरान मसूद के खिलाफ 6 नवंबर 2007 में धोखाधड़ी से नगर पालिका परिषद के खाते से रुपए निकलने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.