रांची, जून 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रविवार की शाम रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी जीनल एन गाला और प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने ढोल नगाड़ा, झारखंडी नृत्य से उनका स्वागत किया। इसके बाद जुलूस-रैली की शक्ल में अंबेडकर चौक, अल्बर्ट एक्का चौक पर नमन करते हुए रांची जिला परिसदन में पहुंचे। यहां पर वे विभाग के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विचार-विमर्श किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदेश उपाध्यक्ष करीम अंसारी, जेडी तिग्गा, महमूद अली, प्रदेश महासचिव हसनैन आलम, महानगर अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.