शामली, फरवरी 3 -- एक गोशाला के स्वामी राम विशाल दास महाराज का सासंद इकरा हसन पर अर्मादित टिप्पणी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर समर्थकों में रोष व्याप्त है। बताया जा रहा है कि उन्होंने उक्त बयान गत शनिवार को कंडेला में आायोजित विराट हिंदू सम्मेलन में दिया था। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। गांव कंडेला में गत 31 जनवरी में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन में गौरी शंकर गौशाला के स्वामी राम विशाल दास महाराज ने भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कैराना से सांसद इकरा हसन को लेकर अमर्यादित टिपपणी की थी। सोशल मीडिया पर वायरल 51 सेकेंड के इस वीडियो में राम विशाल दास महाराज कह रहे कि सांसद इकरा हसन ने चुनाव प्रचार के दौरान गुर्जर समुदाय के बीच खुद को 'गुर्जर' बताते हुए और 'आपकी बेटी' कहकर वोट मांगे थे। इसके ...