वाराणसी, जनवरी 24 -- वाराणसी, हिटी। प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गांवों में जलनिकासी का नेटवर्क तैयार करने के लिए ड्रोन की मदद ली जाएगी। ड्रोन के जरिए पूरी ग्राम पंचायत की कंटूर मैपिंग होगी। ड्रोन से मिले डेटा के जरिए कार्ययोजना बनाकर ग्राम पंचायतों को दी जाएगी। जिस पर ग्राम पंचायतें काम करेंगी। यह जानकारी शनिवार को आयुक्त सभागार में आयोजित प्रधानों की कार्यशाला में पंचायती राज मंत्रालय के अधिकारियों ने दी। मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने बताया कि ग्राम पंचायतों में जल निकासी का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही कंटूर मैपिंग के जरिए जलभराव की गंभीर समस्याओं की पहचान करने और गांवों को जल भराव से मुक्त करने और हाइड्रोलाजिकल माडलिंग को प्रभावी ढंग से एकीकृत किया जाएगा। सांसद आदर्श गांव पूरे, कुरहुआ, जयापुर, नागेपुर, पुरे बरियार, परमापु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.