नगर संवाददाता, जनवरी 13 -- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जीजा एवं उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से जमुई के सांसद अरुण भारती के कार्यक्रम में हंगामा मच गया। मकर संक्रांति के मौके पर उन्होंने जमुई में दही-चूड़ा भोज दिया। जब तक सांसद भोज में थे, तब तक कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और अनुशासित माहौल में चलता रहा। जैसे अरुण भारती वहां से निकले, कुछ देर बाद माहौल बिगड़ गया। दरअसल, दही-चूड़ा खाने को लेकर लोजपा-आर के जमुई के स्थानीय कार्यकर्ताओं और तारापुर से आए कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते वहां अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि भोजन व्यवस्था और क्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में असहमति सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ अधिक होने और व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश न होने के कारण कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। सांसद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.