भागलपुर, दिसम्बर 7 -- भागलपुर। भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने संसद में बुढ़ापे में तेजी से बढ़ रही डिमेंशिया बीमारी और इसकी रोकथाम एवं इलाज को लेकर सवाल किया। स्वास्थ्य मंत्री ने सांसद को दिए लिखित जवाब में कहा है कि सरकार ने इस बीमारी की चुनौती को स्वीकार किया है और इसे गैर संचारी रोगों और मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शामिल किया है। कहा गया कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप का बेहतर प्रबंधन इस बीमारी की जोखिम को कम कर सकता है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्रों पर इसकी स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गई है। राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम में भी यह शामिल है। सांसद ने कहा है कि यह सरकार का यह कदम अत्यंत उपयोगी है और बुजुर्गों के सम्मानपूर्वक जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...