भागलपुर, अगस्त 21 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि जदयू सांसद अजय मंडल के बड़े चाचा लक्ष्मण मंडल का आकस्मिक निधन हो गया। 98 वर्षीय लक्ष्मण मंडल शनिवार देर रात सीढ़ियों से फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्वजनों के अनुसार हादसा शाहपुर स्थित उनके पैतृक आवास में रात लगभग दो बजे हुआ। उन्हें इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। अपने पीछे पुत्र बिजय मंडल, अनिल मंडल, पुत्री नीरा देवी, पूणम देवी, जयमाला देवी और रेणु देवी के अलावा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...