हल्द्वानी, दिसम्बर 18 -- हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। अजय भट्ट ने उन्हें पार्टी के इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सांसद भट्ट ने कहा कि नितिन नवीन के युवा एवं ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा। उनके कुशल मार्गदर्शन से पार्टी की नीतियां देशहित में और प्रभावी ढंग से लागू होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...