हल्द्वानी, फरवरी 20 -- भवाली। नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट आज शुक्रवार को कैंची बाईपास का निरीक्षण करेंगे। सांसद अजय भट्ट क्षेत्रीय विकास, यातायात और पर्यटन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिससे भवाली और आसपास के इलाकों का विकास को गति मिलेगी। भाजपा मण्डल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने बताया कि पर्यटन सीजन से पहले बाइपास को तैयार किया जाए इसके लिए सांसद अजय भट्ट से आग्रह किया जाएगा। साथ ही सेनिटोरियम पाडली बाईपास के कार्य मे तेज कार्य हो इसके लिए आग्रह किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...