एटा, जनवरी 29 -- पीसीएस अधिकारी अंलकार अग्निहोत्री ने कहा कि यह देश सनानत संस्कृति से ही चल रहा है। जनप्रतिनिधिगण वह फेल हो चुके हैं, यह अकर्मण्य है। यह सभी फेल हो चुके हैं। इनको किसी भी बिल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अब यह पूरे समाज की बात है। लोकसभा में जो भी सदस्य हैं किसी काम के नहीं है। जनता इन सभी को अब नकार देगी। गुरुवार को शहीद पार्क में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि लोकसभा में इस मामले पर चर्चा होनी चाहिए। संसद में बैठे सांसद कुछ नहीं जानते। यूजीसी बिल वापस होना चाहिए। इसमें सामान्य वर्ग के बच्चों को स्वघोषित अपराधी माना गया है। ऐसे में सवर्ण के बच्चों का शोषण होगा। यह जो यह बिल लाया गया है वह सभी वर्गों को तोड़ देगा। अगर अभी सभी लोग एक साथ खड़े जाए तो सभी सांसदों को त्याग पत्र देना पड़ जाएगा। सभी जनप्रतिनिधि कंपनी कर...