गिरडीह, जनवरी 26 -- सरिया, प्रतिनिधि। धनबाद रेल मंडल अंतर्गत हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की वर्षों पुरानी मांगों को लेकर रेलयात्री सुविधा संघ (रेसुसं) ने अपना आंदोलनात्मक प्रयास तेज कर दिया है। संघ ने साफ किया है कि यात्रियों के अधिकार के लिए अब किसी भी स्तर पर गुहार लगाने से संघ पीछे नहीं हटेगा, चाहे वह दिल्ली में बैठे सांसद हों या प्रभावशाली संगठन। रेसुसं के अध्यक्ष राजू मंडल ने बताया कि हजारीबाग रोड स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव आज भी नहीं है, जिससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संघ की प्रमुख मांगों में हावड़ा-गया वंदे भारत, रांची राजधानी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस एवं हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस का ठहराव शामिल है। साथ ही हजारीबाग रोड स्टेशन को बी-ग्रेड ...