बेगुसराय, मार्च 18 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सांवत ग्राम निवासी मो. हलीम के 22 वर्षीय पुत्र मो. महफूज की हत्या दो दिन पूर्व लखीसराय जिला के जैतपुर गंगा दियारा में कर दी गई। जैतपुर गंगा दियारा में पानी से शव को बड़हिया पुलिस ने कब्जा में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी। इधर, पुलिस ने मृत युवक के नारायणपीपर निवासी मित्र रंजीत सहनी व उसके रिश्तेदारों को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मो. महफूज तीन दिन पूर्व अपने मित्र नारायण पीपर निवासी रंजीत सहनी के साथ लखीसराय गया था लेकिन जब वह वापस लौटकर नहीं आया तो परिजनों ने काफी खोजबीन की फिर भी उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। सोमवार की रात बड़हिया पुलिस के माध्यम से पुत्र की हत्या हो जाने की खबर परिजनों को मिली। छौड़ाही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि नारायणपीपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.