रांची, जुलाई 29 -- झारखंड में भाकपा माओवादियों को जड़ से खत्म करने के लिए झारखंड पुलिस सारंडा क्षेत्र में ओडिशा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाएगी। सारंडा में वर्तमान में भाकपा माओवादियों के तीन एक करोड़ के इनामी कमांडर अपने दस्ते के साथ कैंप कर रहे हैं। डीजीपी ने सोमवार को पूर्वी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति (ईआरपीसीसी) की बैठक में ओडिशा के पुलिस अफसरों के साथ अभियान चलाने व रणनीतियों पर चर्चा की। झारखंड और सीमावर्ती राज्यों के साथ बैठक में नक्सलवाद और संगठित अपराधों को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक मजबूत रणनीति तैयार की गई। छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल के पुलिस अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाग लिया। बैठक का मुख्य फोकस वामपंथी उग्रवाद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.