लखीमपुरखीरी, नवम्बर 18 -- दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग के अंतर्गत दुधवा बाघ संरक्षण फाउंडेशन के अंतर्गत कार्यरत नाजरुन निशा मोटीवेटर को सूचना मिली कि पलिया के गांव मटहिया के पास स्थित तालाब में एक मगरमच्छ निकला है। मगरमच्छ की जानकारी मिलने के बाद नाजरुन निशा द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उपस्थित ग्रामीणों की सहायता से तालाब से मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। मगरमच्छ को रेस्क्यू उसे दुधवा स्थित नकौआ नाले में सुरक्षित छोड़ दिया गया। उधर मटैहिया स्थित फार्म हाउस में रैट स्नेक सर्प का सफलतापूवर्क रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक वास स्थल दुधवा जंगल में नकौआ नाले के निकट अवमुक्त कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.