विनोद मुसान, जनवरी 13 -- उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से मानव-वन्यजीव संघर्ष लगातार चिंता पैदा कर रहा है। भालु, गुलदार और बाघ के हमले में कई लोगों की जान जा रही है। इस बीच सरकार वन्यजीवों के हमले में घायल होने या मृत्यु पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि में कुछ और जंगली जानवरों को भी शामिल करने जा रही है। इनमें जैकाल प्रजाति के सियार या गीदड़ के साथ नीलगाय को भी शामिल किया जाएगा। इस संबंध में विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। जिसे शीघ्र ही मंजूरी के लिए कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण निधि नियमाविली-2024 के नियम सात के उपनियम (1) में अभी तक बाघ, गुलदार, हिम तेंदुआ, जंगली हाथी, लकड़बग्घा, जंगली सूअर, मगरमच्छ, सांप, मधुमक्खी, ततैया, लंगूर एवं बंदर जैसे वन्य जीव शामिल हैं। इनमें हमले ...