गढ़वा, नवम्बर 6 -- गढ़वा। चिनियां थानांतर्गत टांडिल गांव निवासी परमेश्वर परहिया के 25 वर्षीय पुत्र संजय परहिया को गुरुवार को सांप ने डंस लिया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि गुरुवार दोपहर संजय परहिया ने मवेशी को चराने के लिए जा रहा था। उसी दौरान वह ज्योंही अपने घर के दरवाजे से बाहर निकला तब ही उसके दायां पैर में सांप ने डंस लिया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे आनन फानन में सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसकी स्थिति स्थिर बताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.