बांदा, जुलाई 19 -- बांदा। संवाददाता बिसंडा थानाक्षेत्र के पिपरी खेरवा गांव निवासी 30 वर्षीय शशिकरन शुक्रवार दोपहर खेत में थे, तभी सांप ने डस लिया। मौहदा थानाक्षेत्र के गहरौली गांव निवासी 28 वर्षीय रामसिंह को शुक्रवार सुबह सांप ने डस लिया। चिल्ला थानाक्षेत्र के बरेठी असकरन निवासी 30 वर्षीय सुखरानी घर के अंदर सामान निकालने गई थीं, तभी सांप ने डस लिया। छतरपुर के बरूआ गांव निवासी 35 वर्षीय अनिल पुत्र राजा खेत से घर लौट रहे थे, तभी सांप ने डस लिया। हालत खराब होने के बाद घरवालों को पता चला। पैलानी कस्बा निवासी 38 वर्षीय विपुल पुत्र हरिद्वार को गुरुवार रात सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...