साहिबगंज, जून 21 -- राजमहल, प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के भैंसमारी गांव में बीते शुक्रवार की रात एक व्यक्ति को सांप काट लेने से मूर्छित हो गया। जानकारी के अनुसार दीपक मंडल (36) घर के पीछे गाय को देने वाला चारा, पुआल आदि समेट रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया। इससे वह मूर्छित हो गया। परिजनों को पता चलते ही आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने इलाज किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...