औरंगाबाद, जून 25 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान संवाददाता। झारखंड राज्य के पलामू जिला के जपला थाना क्षेत्र के नदियाईन गांव निवासी 55 वर्षीय सूरज राम की सांप के डंसने से मौत हो गई। सूरज राम मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। मच्छरदानी में करैत सांप घुस आया जिसने उन्हें डंस लिया। उनकी चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े और सांप को मार दिया। इसके बाद सूरज को इलाज के लिए औरंगाबाद के सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सूरज खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूरज के पीछे तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.