जमुई, अक्टूबर 13 -- चकाई। प्रखंड के पेटरपहाड़ी पंचायत अंतर्गत लेदवारा गांव में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लेदवारा गांव निवासी विक्रम सोरेन की पत्नी पार्वती किस्कू 27 वर्ष के रूप में हुईं। जानकारी के अनुसार महिला शनिवार की रात अपने घर में जमीन पर चटाई बिछाकर सोई हुईं थी। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद उनके परिवार और गांव के लोगों ने उन्हें चकाई रेफरल अस्पताल में इलाज हेतु लाया। जहां प्राथमिक ईलाज के बाद बेहतर ईलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। देवघर में स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन ने महिला को इलाज के लिए बेलाटांड स्थित मिशन हॉस्पिटल ले गए। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनो में गम का माहौल व्याप्त है। मृतका को एक पुत्र एवं एक पुत्री है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...