सीतापुर, जुलाई 9 -- रामपुर मथुरा, संवाददाता। क्षेत्र के तिलपुरा नकरसेन गांव में मंगलवार सुबह सांप के काटने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। जानकारी के अनुसार गांव के निवासी लालता प्रसाद के पुत्र अनूप कुमार सुबह 9 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। नाली के पास रखे सीमेंट के पत्थर के नीचे छिपे जहरीले सांप ने दाहिनी उंगली में काट लिया। सांप के काटने के बाद भी अनूप कुछ देर तक खेलता रहा और किसी को कुछ नहीं बताया। कुछ समय बाद जब वह बेहोश हो गया, तब परिवार को सांप के काटने की जानकारी हुई। परिवार वाले तुरंत उसे इलाज के लिए महमूदाबाद ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को घर लाने के बाद थाना रामपुर मथुरा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.