भभुआ, जुलाई 10 -- झाड़-फूंक कराने के चक्कर में देर होने पर महिला ने तोड़ा दम अस्पताल में इलाज कराया जाता तो बच सकती थी महिला की जान (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डिहभुजैना गांव की एक महिला की मौत सांप के काटने से हो गई। मृतका 35 वर्षीया दुखा देवी उर्फ अंजू देवी डिहभुजैना गांव निवासी पूर्णामासी राम की पत्नी थी। ग्रामीण संतोष कुमार ने बताया कि अंजू सुबह खाना पकाने के लिए अपने घर में रखे गोबर के उपले को लाने गई थी। गोइठा के अंदर छुपकर सांप बैठा था। उसने जैसे ही गोइठा को हटाया, सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डंसने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन उसे अस्पताल में इलाज कराने ले जाने के बजाय झाड़फूंक कराने लेकर चले गए। लेकिन, इससे उसकी तबीयत में सुधार होने के बजाय और बिगड़ती गई। उसे सदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.