अमरोहा, जून 16 -- सांप के काटने से अस्पताल में भर्ती हुए जीतू की हालत में मामूली सुधार हुआ है। हालांकि अभी तक वह आईसीयू में भर्ती है। खेलते वक्त सांप ने जीतू की जीभ पर काट लिया था। क्षेत्र के गांव हैबतपुर गोंसाई उर्फ बल्दाना हीरा सिंह में शुक्रवार शाम एक दीवार से सांप निकल आया था। मौके पर दहशत के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। इसी बीच गांव निवासी जीतू भी वहां पहुंच गया था। बताया जाता है कि उसने सांप को गर्दन के पास से पकड़ा और फिर गले में डाल लिया। वह काफी देर तक सांप के साथ खेलता रहा। वह सांप को अपने मुंह के पास लाया और जीभ बाहर निकाल ली। इस बीच पकड़ ढीली होते ही सांप ने जीतू की जीभ पर काट लिया था। हड़बड़ाए जीतू ने सांप को छोड़ दिया था। जिसके बाद सांप झाड़ियों की तरफ भाग गया था। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.