मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- उत्तराखंड वन विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के मल्हुपुरा स्थित एक घर में दबिश दी। आरोपी दबिश के दौरान अपने घर नहीं मिला, जिसके चलते टीम बैरंग लौट गई। दो गाड़ियों पर पुलिस के साथ पहुंची उत्तराखंड वन विभाग की टीम को देख मौहल्ले में अफरातफरी मच गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मौहल्ला मल्हुपुरा निवासी एक व्यक्ति पर उत्तराखंड में सांप की तस्करी कर सांपों के जहर बेचने के मामले में उत्तराखंड वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की थी। सुबह 11 बजे उत्तराखंड पुलिस व वन विभाग की टीम ने सिविल लाइन थाने में आमद कराई। इसके बाद टीम मल्हुपुरा स्थित आरोपी के घर पहुंची। करीब 15 मिनट तक परिजनों से वार्ता कर टीम वहां से चली गई। सूत्रों ने बताया कि उत्तराखंड वन विभाग की टीम युवक के गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंची थी। युवक के नहीं मिलने पर टीम वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.