रायबरेली, फरवरी 19 -- ऊंचाहार। गांव बड़ा सरबहदा निवासी विजय कुमार का 20 वर्षीय बेटा अरविंद कुमार गुरुवार को गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में मजदूरी करने गया था। तभी काम करते समय खेत में ही जहरीले सांप ने डस लिया। जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। जानकारी के बाद परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। डा मनोज शुक्ला ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...