गढ़वा, जुलाई 20 -- गढ़वा। बरडीहा थानांतर्गत बरछा बांध गांव निवासी नंदू यादव की पत्नी ललिता देवी शुक्रवार शाम सर्पदंश से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि ललिता अपने घर से खेत धान रोपने गई हुई थी। वहां से वापस घर आने के बाद दरवाजे पर रखे हुए लकड़ी को निकल रही थी। उसी क्रम में सांप ने उसे काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...