गढ़वा, जून 18 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत अशोक विहार गांव निवासी दिलीप कुमार की पुत्री आठ वर्षीया काव्या कुमारी सांप के काटने से गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि वह घर का दरवाजा खोल रही थी। उसी दौरान सांप ने उसके पैर में काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के पैर में जख्म के निशान हैं। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...